
'डिजिटल अरेस्ट' और 'इन्वेस्टमेंट फ्रॉड'... पैन इंडिया साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ के क्रिप्टो ट्रांजैक्शन का खुलासा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने पूरे देश में सक्रिय एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह 'डिजिटल अरेस्ट' और 'इन्वेस्टमेंट फ्रॉड' के ज़रिए आम लोगों को ठग रहा था. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह से जुड़े 5 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन का पता लगाया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारत के कई राज्यों में फैले एक संगठित साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इस रैकेट के तार दुबई में बैठे हैंडलर्स तक जुड़े हुए हैं, जो भारत में 'डिजिटल अरेस्ट' और 'इन्वेस्टमेंट फ्रॉड' के ज़रिए करोड़ों की ठगी कर रहे थे. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज और क्रिप्टो वॉलेट से जुड़े सबूत बरामद किए हैं.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) आदित्य गौतम के मुताबिक, ये कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा थी. ये आरोपी फर्जी पहचान और डर दिखाकर लोगों को ठगते थे. कई मामलों में पीड़ितों को डराकर पुलिस या TRAI का अधिकारी बनकर 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया जाता था, जबकि कुछ केसों में उन्हें फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली जाती थी.
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में एक साथ छापे मारे गए, जहां से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और कई संदिग्ध डिवाइस बरामद हुए. पुलिस ने जांच में ऐसे दर्जनों नकली फर्म और म्यूल अकाउंट की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल ठगे गए पैसे को घुमाने और छिपाने के लिए किया जाता था. पुलिस हिरासत में चारों आरोपियों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ हो रही है.
पहला आरोपी: अतुल शर्मा
पहला आरोपी अतुल शर्मा, हरियाणा का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, वह दुबई में बैठे हैंडलर सुमित गर्ग के लिए काम करता था. संदिग्ध ई-कॉमर्स गतिविधियों की निगरानी के बाद पुलिस ने गुरुग्राम में छापा मारकर अतुल को गिरफ्तार किया गया है. उसके ठिकाने की तलाशी के दौरान कई लैपटॉप, बैंक कार्ड और फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेज मिले है. अतुल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिकार बनाता था.
वो उन्हें इंश्योरेंस और क्रेडिट स्कोर सुधारने का लालच देता, फिर उनके नाम पर फर्म रजिस्टर करवाकर बैंक अकाउंट खुलवाता. इसके बाद में इन्हीं खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसे को लॉन्डर करने के लिए किया जाता था. डीसीपी ने बताया, ''हमने सिंडिकेट द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले तीन वॉलेट में करीब 5 करोड़ रुपए के क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन का पता लगाया है. अभी और ट्रांजैक्शन का खुलासा हो सकता है.''

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









