
डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल की लग रही सेल, कीमत सुन चौंक जाएंगे
AajTak
150 मिलियन साल पहले धरती पर घूमने वाले सबसे बड़े जानवर डायनासोर में से एक 'वल्केन' के कंकाल की नीलामी 16 नवंबर को पेरिस में होगी. यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे पूर्ण डायनासोर का कंकाल है.
फ्रांसीसी नीलामी घर कॉलिन डु बोकेज और बारबारोसा ने घोषणा की है कि नीलाम होने वाला डायनासोर का कंकाल अबतक का सबसे बड़ा और पूर्ण कंकाल है. इसकी कीमत जुलाई में प्री-रजिस्ट्रेशन बोली खुलने के बाद से ही अपने मूल अनुमान को पार कर 11-22 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 92-185 करोड़ रुपये) हो गई है.
एपेटोसॉरस कंकाल की खोज 2018 में अमेरिका के व्योमिंग में की गई थी और इसकी लंबाई 20.50 मीटर है. इसमें लगभग 80 प्रतिशत हड्डियां उसी डायनासोर की हैं. इस वजह से इसे अब तक का खोजा जाने वाला सबसे पूर्ण डायनासोर कंकाल बनाता है.
यह अब तक की सबसे पुरानी खोज है... न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार कोलिन डु बोकेज के संस्थापक और नीलामीकर्ता ओलिवियर कोलिन डु बोकेज ने एक बयान में कहा कि - यह जीवन भर की सबसे पुरानी खोज है. वल्केन सबसे बड़ा और अब तक का सबसे अधिक पूर्ण डायनासोर कंकाल है जो इससे पहले के बिकने वाले सभी कंकालों से ऊपर है.
इससे पहले भी बिक चुकी है डायनासोर की कंकालें 1997 में टी-रेक्स 'सू' की 8.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बिक्री हुई थी. वहीं इस साल की शुरुआत में "एपेक्स" स्टेगोसॉरस की 44.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में रिकॉर्ड बिक्री के बाद से डायनासोर कंकाल के बाजार में उछाल जारी है. 'वल्केन' की बिक्री रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने की उम्मीद है.
खरीदार को कंकाल के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ खरीदार को GPS पॉइंट और खुदाई योजना के साथ-साथ एक ऑस्टियोलॉजिकल मानचित्र और डायनासोर का आधिकारिक रूप से नाम बदलने के अधिकार और नमूने के कॉपीराइट दिए जाएंगे. 'वल्केन', लेट जुरासिक मॉरिसन फॉर्मेशन के सबसे पूर्ण सॉरोपॉड जीवाश्मों में से एक है.
इस डायनासोर की ये है विशेषता इसका अध्ययन जर्मनी के रोस्टॉक विश्वविद्यालय के क्रिश्चियन फोथ सहित प्रसिद्ध जीवाश्म विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा किया गया है. जिन्होंने हाल ही में नमूने को एक नई डायनासोर प्रजाति के रूप में खोजा है. उनके विश्लेषण के अनुसार, वल्केन डायनासोर में एपेटोसॉरस और ब्रोंटोसॉरस दोनों के लिए समान विशेषताएं हैं, लेकिन एपेटोसॉरस अजाक्स से अधिक निकटता से मेल खाता है जबकि एपेटोसॉरस की एक अन्य मान्यता प्राप्त प्रजाति एपेटोसॉरस लुईसे के साथ विशेषताओं को साझा करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












