
डर रहना चाहिए... शिंदे समर्थक विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़, राउत बोले- आक्रोश रोक नहीं सकते
AajTak
शिवसेना के कार्यकर्ता पुणे में जय शिवाजी का नारा लगाते हुए विधायक ताना जी के दफ्तर में घुस गए और तोड़ फोड़ शुरू कर दी. वहीं इस हिंसा के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि विधायकों की बगावत के बाद लोगों में आक्रोश है और इसे रोक नहीं सकते.
पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक बागी विधायक ताना जी सावंत के दफ्तर में जमकर तोड़-फोड़ मचाई है और हंगामा किया है. इन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़-फोड़ के बाद स्प्रे से गद्दार सावंत लिख दिया. ताना जी सावंत परांदा विधानसभा सीट से शिवसेना के विधायक हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता जय शिवाजी का नारा लगाते हुए विधायक ताना जी के दफ्तर में घुस गए और तोड़ फोड़ शुरू कर दी. वहीं इस हिंसा के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि विधायकों की बगावत के बाद लोगों में आक्रोश है और इसे रोक नहीं सकते हैं.
तानाजी सावंत का जिक्र आने पर संजय राउत ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वे कांग्रेस से शिवसेना में आए थे और ये उनकी पहली विधायकी है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को हम कपड़े उतार कर सड़क पर खड़ा करते हैं.
संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को इस झमेले में नहीं पड़ना चाहिए. वे एक बार धोखा खा चुके हैं. उन्होंने कहा कि ये हमारा अंदर का मामला है वे अगर इस मामले में पड़ेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ होगी. संजय राउत ने कहा कि सेंट्रल पुलिस महाराष्ट्र के लोगों को सुरक्षा क्यों दे रही है, ये लोग गद्दार लोग हैं. आखिर सेंट्रल पुलिस उन्हें सुरक्षा क्यों दे रही है. संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को महाराष्ट्र के इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








