
डर, बेबसी और अफरातफरी... इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखें काबुल एयरपोर्ट के हालात
AajTak
Kabul Airport Satellite Imagery: तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने का मौका पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े. इस आपाधापी की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफरातफरी का माहौल है. राजधानी काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और उसके आसपास सोमवार को भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी. सभी लोग किसी भी तरह अफगानिस्तान छोड़ना चाहते थे. हर कोई किसी तरह प्लेन में सवार होकर दूसरे मुल्क में जाना चाह रहा था. (फोटो- AP) तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने का मौका पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े. इस आपाधापी की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई है. अंतरिक्ष फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से जारी तस्वीरों में दहशत का माहौल देखा जा सकता है. पूरा हवाईअड्डा लोगों से घिरा हुआ है और हर कोई किसी तरह देश से बाहर जाना चाहते हैं. (फोटो- AP) इस सैटेलाइट तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हवाई अड्डे के रनवे पर कितनी भीड़ इकट्ठा है. एयरपोर्ट के अलग-अलग सेक्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा नजर आ रहे हैं. हवाई अड्डे पर भीड़ से सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी, जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को वाणिज्यिक संचालन के लिए हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था.More Related News

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












