
'डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा...' विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की पोस्ट, मिल रही जान से मारने की धमकी
AajTak
14 फरवरी, शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर कहा है कि वो भाग नहीं रहे. रणवीर ने एक पोस्ट में बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और वो डरे हुए हैं.
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर जोक करने के चलते यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. रणवीर के जोक की वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई. ये मामला बढ़ते-बढ़ते इंटरनेट से निकलकर संसद तक पहुंच गया. जनता के साथ-साथ नेताओं, सेलेब्स और हिंदू संगठनों ने भी रणवीर की आलोचना की. इतना ही नहीं, उनके नाम भारत के अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज हुई.
रणवीर इलाहाबादिया पर दर्ज हुए केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही है. रणवीर के साथ-साथ कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की टीम पर भी केस हुआ है. सभी को एक-एक कर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ की जा रही है. 14 फरवरी, शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया था कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है. यूट्यूबर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटका हुआ है. यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. यहां तक कि उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है.
रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर की पोस्ट
रणवीर के गायब होने की बात भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. ऐसे में अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर कहा है कि वो भाग नहीं रहे. रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं. मैं प्रोसेस को फॉलो करूंगा और अभी एजेंसी के लिए उपलब्ध रहूंगा. पेरेंट्स को लेकर मेरी बात इनसेंसीटिव और नामुनासिब थी. ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं बेहतर बनूं और मुझे सही में खेद है.'
यूट्यूबर ने आगे बताया कि कैसे लोग उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं, जिसके चलते वो डरे हुए हैं. रणवीर ने आगे लिखा, 'मैं लोगों से जान से मारने की धमकियां आते देख रहा हूं, जहां वो कह रहे हैं कि वो मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. लोग मरीज बनने का नाटक करके मेरी मां की क्लीनिक में घुस आए थे. मैं डरा हुआ हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए. लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं. मुझे पुलिस और भारत की न्याय प्रणाली में पूरा भरोसा है.'
बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में शिरकत की थी. यहां एक कंटेस्टेंट की टांग खींचते हुए उन्होंने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक भद्दा सवाल पूछा था. इस सवाल से बड़ा विवाद शुरू हुआ जो कानूनी पचड़े में बदल गया. अपनी बात के लिए रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर पहले ही माफी भी मांग चुके हैं. वहीं कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं. उन्होंने वादा किया है कि वो जांच में सहयोग करेंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










