
ठाणे की लापता छात्रा का 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात
AajTak
ठाणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले 14 वर्षीय एक छात्रा ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से लापता हो गई थी. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है और लड़की की तलाश जारी है.
महाराष्ट्र के ठाणे से लापता हुई नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में अपहरण की एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. अब लड़की की तलाश जारी है.
ठाणे के पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तीन दिन पहले 14 वर्षीय एक छात्रा ठाणे रेलवे स्टेशन के पास से लापता हो गई थी. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है और लड़की की तलाश जारी है.
पुलिस अधिकारी बताया कि लड़की को सोमवार को दोपहर करीब 12.55 बजे स्कूल से निकलते हुए देखा गया और वह घर की बजाय ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी और फिर बीच रास्ते में ही गायब हो गई.
जब उनकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उसके चिंतित माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने ठाणे शहर से विधायक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की और किशोरी का पता लगाने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की.
ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 3 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि लड़की की तलाश जारी है.
इस बीच, बुधवार को बड़ी संख्या में नागरिक ठाणे शहर में शिंदे के आवास पर उमड़ पड़े और लड़की का पता लगाने में उनके हस्तक्षेप की मांग की. लड़की के माता-पिता से मिलने के बाद शिंदे ने तुरंत पुलिस को फोन किया और लड़की की तलाश तेज करने के निर्देश दिए.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









