
ट्रेन में 'पत्नी' को सीट नहीं मिली, शख्स ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर, अब मचा बवाल!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है, जिसमें एक महिला लाल साड़ी में ट्रेन की फर्श पर बैठी नजर आ रही है. यह तस्वीर जितेश नाम के एक यूजर ने X पर शेयर की और दावा किया कि यह महिला उनकी पत्नी है. जानिए इस तस्वीर पर क्यों मचा है बवाल.
सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेन में सीट न मिलने की शिकायतें और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इनमें से कई अपनी समस्या उजागर करने के लिए पोस्ट की जाती हैं, जबकि कुछ सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने और इंगेजमेंट बढ़ाने का जरिया बनती हैं. हाल ही में ऐसी ही एक तस्वीर चर्चा में आई है.
वायरल तस्वीर ने खींचा ध्यान वायरल पोस्ट में एक महिला, जो लाल साड़ी में ट्रेन की फर्श पर बैठी नजर आ रही है. यह तस्वीर जितेश नाम के एक यूजर ने X पर शेयर की और दावा किया कि यह महिला उनकी पत्नी है.इस तस्वीर को सबसे पहले पोटैटो नामक यूजर ने X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'प्रिय माता-पिता, अपनी बेटी की शादी ऐसे शख्स से न करें, जो खुद और आपकी बेटी के लिए सम्मानजनक जीवन न दे सके. आर्थिक संकट जल्द या देर से उनकी लड़ाइयों की वजह बन जाएगा.
देखें वायरल वीडियो
'पति' ने रेल मंत्रालय पर निकाला गुस्सा
इस पोस्ट के बाद जितेश ने तस्वीर को री-शेयर करते हुए रेल मंत्रालय पर तंज कसा. उन्होंने लिखा-शुक्रिया, अश्विनी वैष्णव जी. आपकी बदौलत मेरी पत्नी को यह वर्ल्ड-क्लास ट्रेन सुविधा मिल रही है. मैं जीवनभर आपका अहसानमंद रहूंगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











