
ट्रेन में थी जबरदस्त भीड़, स्टेशन पर ही छूट गए 67 यात्री, 15 घंटे बाद रेलवे ने किया ये इंतजाम
AajTak
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तकरीबन 67 यात्री चेन्नई जाने के लिए अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए. दरअसल, यात्रियों को संघमित्रा एक्सप्रेस पकड़नी थी और उसमें पहले से ही काफी भीड़ थी. ऐसे में जो 67 यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ सके वो तकरीबन 15 घंटे तक डीडीयू जंक्शन पर बेहाल रहे. हालांकि, बाद में उन्हें दूसरी ट्रेन से रवाना कर दिया गया.
DDU Junction News: रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखने का दावा करता है. हालांकि, बीच-बीच में कई मामले ऐसे सामने आते हैं, जो रेलवे की साख पर बट्टा लगाने का काम करते हैं. पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU Junction) का ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां रिजर्वेशन होने के बावजूद 5 दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ नहीं पाएं. ट्रेन के डिब्बों में पहले से ही यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ थी. इन सभी यात्रियों को दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से संघमित्रा एक्सप्रेस पकड़नी थी और चेन्नई जाना था लेकिन भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए.
तकरीबन 15 घंटे तक यह सभी यात्री डीडीयू जंक्शन पर बेहाल रहे. मामले की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया. तकरीबन 15 घंटे बाद इन सभी यात्रियों को दूसरी ट्रेन से चेन्नई के लिए रवाना किया गया.
रिजर्वेशन होने के बाद भी नहीं मिली सीट!
दरअसल, चेन्नई के तिरुमलाई से 120 लोगों का ग्रुप काशी भ्रमण के लिए आया था. काशी भ्रमण के बाद इस ग्रुप के सदस्यों को 12 तारीख की रात 11:00 बजे की ट्रेन संघमित्रा एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए वापस जाना था. सभी यात्री समय से स्टेशन पर पहुंच गए थे. प्लेटफार्म नंबर चार पर जब संघमित्रा एक्सप्रेस आई. इस दल के यात्री अपने-अपने डिब्बों में सवार होने लगे. यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन की रिजर्व डिब्बे में भी पहले से ही काफी भीड़ थी और कुछ डिब्बों का दरवाजा पहले से बंद था. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जब इन यात्रियों ने स्लीपर क्लास के कोच नंबर S-1, S-2, S-3, S7 और S-9 कोच में पहले से ही जबर्दस्त भीड़ मौजूद थी. यहां तक की ट्रेन के दरवाजे पर भी लोग ठसाठस भरे हुए थे. किसी तरह इस ग्रुप के 53 यात्री ट्रेन में सवार हो गए. बाकी के 67 यात्री प्लेटफार्म पर ही छूट गए.
यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर बिताई रात
इन सभी यात्रियों ने पूरी रात प्लेटफार्म पर बिताई और सुबह के वक्त आरपीएफ के जवानों ने इन सभी यात्रियों के भोजन पानी का इंतजाम किया. यात्रियों के काफी हो हल्ला मचाने पर इनके पहले वाले टिकट को ही वैधता प्रदान की गई. इसके बाद दोपहर की एक ट्रेन इन सभी लोगों को इटारसी तक रवाना किया गया और वहां से दूसरी ट्रेन में व्यवस्था की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










