
ट्रेड से टेक्नोलॉजी तक...क्यों अहम है PM मोदी का इजरायल का दौरा? इस डील पर होंगी सभी की निगाहें
ABP News
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का दौरा करने वाले हैं. दोनों देशों के बीच रक्षा से लेकर ट्रेड और टेक्नोलॉजी तक अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायल का दो दिवसीय दौरा करेंगे. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होने वाली इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रोग्रेस की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा, डिफेंस से लेकर सुरक्षा, एग्रीकल्चर, ट्रेड और इकोनॉमी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी.
9 साल बाद पीएम मोदी का इजरायल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9 साल बाद इजरायल का दौरा कर रहे हैं. 25 फरवरी सुबह वह राजधानी दिल्ली से यरूशलम के लिए रवाना होंगे. 25 फरवरी को शाम को ही उनकी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात होगी. दोनों नेता साथ में डिनर भी करेंगे. 26 फरवरी को डेलीगेशन के साथ मीटिंग होगी. प्रधानमंत्री इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी की यह दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे.
इजरायली पीएम स्वागत के लिए तैयार













