
ट्रूडो का उत्तराधिकारी चुनने का जिम्मा भारतीय मूल के सचित मेहरा पर, कौन हैं ये?
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है. वो लिबरल पार्टी के नेता पद से भी हट गए हैं जिसके बाद नए नेता के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इन तैयारियों की देखरेख का जिम्मा पार्टी अध्यक्ष भारतीय मूल के कनाडाई नेता सचित मेहरा पर है.
कनाडा की राजनीति इस वक्त उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है जहां प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा दे दिया है. सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता पद से भी ट्रूडो हट गए हैं हालांकि, उन्होंने कहा कि लिबरल पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक वो प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रूडो के जाने के बाद नए नेता का चुनाव कौन करेगा?
यह जिम्मा भारतीय-कनाडाई बिजनेसमैन और लिबरल पार्टी के अध्यक्ष सचित मेहरा को सौंपा गया है. मेहरा नए नेता के चुनाव के लिए जल्द ही पार्टी की बैठक बुलाएंगे. उन्होंने कहा है कि पार्टी नेता के चुनाव की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू कर दी जाएगी.
कौन हैं सचित मेहरा?
सचित मेहरा एक भारतीय कनाडाई नागरिक हैं जिनके पिता नई दिल्ली से 1960 के दशक में कनाडा चले गए थे. वहां जाकर उन्होंने विन्निपेग और ओटावा में ईस्ट इंडिया कंपनी रेस्टोरेंट्स नाम से रेस्रां की एक चेन बनवाई जो अब भी सचित मेहरा का फैमिली बिजनेस बना हुआ है.
सचित मेहरा Manitoba प्रांत के विन्निपेग शहर से आते हैं. वो साल 1994 से बिजनेस संभाल रहे रहे हैं. सचित ईस्ट इंडिया कंपनी रेस्टोरेंट के मालिक होने के साथ-साथ इसके मैनेजमेंट का काम भी देखते हैं. मेहरा सामुदायिक विकास के काम में भी खासा सक्रिय हैं.
2013 से 2016 तक वो अपने शहर विन्निपेग डाउनटाइन बिज के अध्यक्ष रहे जहां उन्होंने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम किया. मेहरा चैरिटी के लिए फंड जुटाने का काम भी करते आए हैं. उन्होंने चैरिटी फंडरेजर मसाला मिक्सर इवेंट की अध्यक्षता भी की थी जिसने विक्टोरिया जनरल हॉस्पिटल और अल्जाइमर एसोसिएशन ऑफ मैनिटोबा के लिए $75,000 से अधिक राशि जुटाई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







