
ट्रक ड्राइवर ने फेसबुक से फोटो चुराकर 85 महिलाओं को बनाया शिकार, मंगवाए आपत्तिजनक वीडियो
AajTak
फरीदाबाद पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को अरेस्ट किया है, जो फेसबुक से महिलाओं के फोटो लेकर उन्हें एडिट कर अश्लील बना देता था. इसके बाद महिलाओं को भेजकर ब्लैकमेल करता था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था, जिससे महिलाएं डर जाती थीं.
फेसबुक और वॉट्सएप पर एडिट की हुई अश्लील फोटो भेजकर और वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी 85 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है. उस पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
महिलाओं को ब्लैकमेल कर आरोपी उनसे न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाता था. फरीदाबाद की महिला थाना NIT प्रभारी इंस्पेक्टर माया और उनकी टीम ने 4 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया, "गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है. पेशे से वह ट्रक ड्राइवर है."
गणेश के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा था कि 6 मई 2022 को वॉट्सएप पर उसे एक मैसेज मिला। इसमें उसकी अश्लील फोटो थी. उसका चेहरा किसी अश्लील फोटो से जोड़ा गया था. फोटो भेजने वाले आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसका नंबर ब्लॉक किया, तो यह फोटो वायरल कर दी जाएगी.
इसके बाद महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी. महिला के पति ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो वह बंद था. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस ने छापेमारी की. करीब 4 महीने के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को अलीगढ़ से अरेस्ट कर लिया.
फेसबुक पर महिलाओं से करता था संपर्क, मैसेंजर में भेजता था फोटो
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक पर लगातार महिलाओं को ढूंढ़ता रहता है और उनकी प्रोफाइल फोटो लेकर उसे किसी न्यूड महिला की फोटो से जोड़कर एडिट कर देता था. इसके बाद वह फेसबुक मैसेंजर और फेसबुक से महिला का नंबर लेकर वॉट्सएप पर फोटो भेज देता था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










