
ट्रक और स्कॉर्पियो से 2.5 करोड़ का गांजा बरामद, UP STF ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
यूपी एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के कब्जे से ढाई करोड़ रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है. सभी पांच आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं. जिन्हें बनारस में अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है.
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 तस्कर गिरफ्तार कर लिए हैं. एसटीएफ द्वारा जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है. यूपी एसटीएफ ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मोहसिन, वसीम, आकिल, मुक़ीम और नसीम शामिल हैं. ये सभी आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है. इन सभी आरोपियों को बनारस से गिरफ्तार किया गया है. यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार अलग-अलग इलाकों से ड्रग्स की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद डिप्टी एसपी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया. एसटीएफ की टीम को सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई किया जा रहा है.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








