
ट्रंप ने स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% टैरिफ का किया ऐलान, इन देशों पर पड़ेगा असर
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा करेंगे. ट्रंप ने कहा कि यह उनकी ट्रेड पॉलिसी में एक और बड़ा कदम होगा. ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार या बुधवार को इस टैरिफ का ऐलान करेंगे, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सभी स्टील और एल्यूमिनियम आयातों पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा करेंगे. ट्रंप ने कहा कि यह उनकी ट्रेड पॉलिसी में एक और बड़ा कदम होगा. ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार या बुधवार को इस टैरिफ का ऐलान करेंगे, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन देशों द्वारा लगाए गए शुल्क दरों का मिलान करेगा और यह सभी देशों पर लागू होगा.
अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने स्टील पर 25% और एल्यूमिनियम पर 10% शुल्क लगाया था, लेकिन बाद में कई व्यापारिक साझेदारों को राहत दी थी, जिसमें कनाडा, मेक्सिको और ब्राजील शामिल थे. सरकारी और अमेरिकी आयरन और स्टील संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के स्टील आयातों के सबसे बड़े स्रोत कनाडा, ब्राजील और मेक्सिको हैं. इसके बाद दक्षिण कोरिया और वियतनाम का नंबर आता है.
कनाडा अमेरिका को एल्यूमिनियम का सबसे बड़ा सप्लायर है. जो 2024 के पहले 11 महीनों में कुल आयात का 79% है. मेक्सिको एल्यूमिनियम स्क्रैप और एल्यूमिनियम मिश्र धातु का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है.
यह भी पढ़ें: क्या चीन के खिलाफ भी टैरिफ पर लगाम लगाएंगे ट्रंप? अब शी जिनपिंग से करेंगे फोन पर बात
बता दें कि ट्रंप ने मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25 फीसदी और चीन से इंपोर्ट पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे ट्रेड वॉर छिड़ने का खतरा है, जो सालाना 2.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के व्यापार को बाधित कर सकता है. हालांकि, ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको को थोड़े समय की मोहलत भी दी है.
यह भी पढ़ें: अगर अमेरिका ने भारत पर लगाया टैरिफ तो फिर क्या? निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






