
'ट्रंप थोड़ा तेल और भरवाकर जहाज आगे भेज देते', बोले सीएम भगवंत मान, आज US से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय
AajTak
इन विमानों के अमृतसर में लैंड करने को लेकर राजनीति गरमा गई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपत्ति जताई थी, इसका ये असर हुआ है कि अब जहाज़ रात 10 बजे आएगा. इस बार इस टर्मिनल से आएगा. उन्होंने कहा कि विमान के लैंड करने के बाद 67 पंजाबियों को बाहर निकाला जाएगा. यहां से किसी को भूखा नहीं जाने देंगे.
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान शनिवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. निर्वासित 119 लोगों में से 100 लोग पंजाब और हरियाणा से हैं. इनमें से 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान से और एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हैं. इससे पहले भी एक विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था.
इन विमानों के अमृतसर में लैंड करने को लेकर राजनीति गरमा गई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आपत्ति जताई थी, इसका ये असर हुआ है कि अब जहाज़ रात 10 बजे आएगा. इस बार इस टर्मिनल से आएगा. उन्होंने कहा कि विमान के लैंड करने के बाद 67 पंजाबियों को बाहर निकाला जाएगा. यहां से किसी को भूखा नहीं जाने देंगे. रुकने का प्रबंध भी करेंगे. हरियाणा वालों के लिए व्हीकल की सुविधा भी कर सकते हैं. अमेरिका से डिपोर्ट होने वालों में जो नौकरी के लायक होगा, उसे पंजाब सरकार नौकरी भी देगी.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि वह पवित्र शहर (अमृतसर) को डिपोर्टेशन सेंटर न बनाएं. मुख्यमंत्री ने शनिवार को एयरपोर्ट का दौरा किया और कहा कि उनकी सरकार ने निर्वासितों के दूसरे जत्थे में शामिल पंजाब के निवासियों को उनके गृहनगर ले जाने की व्यवस्था की है. भगवंत मान ने कहा कि दूसरे राज्यों के निर्वासित लोगों को रविवार सुबह एक फ्लाइट के जरिए अमृतसर से दिल्ली ले जाया जाएगा और फिर उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर ले जाएंगे.
बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज़ को लैंड करवाना ग़लतः सीएम मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि बॉर्डर एरिया में आर्मी जहाज़ को लैंड करवाना ग़लत है. साथ ही कहा कि ट्रंप अपने विमान में थोड़ा और तेल भरवाकर जहाज़ आगे ले जाते. सीएम मान ने कहा कि जब अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा था तब पीएम मोदी अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से गले मिल रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी 2027 में किस मुंह से चुनाव में उतरेगी. इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू पर कटाक्ष किया जो शाम 7 बजे अमृतसर पहुंच रहे हैं. उन्होंने पूछा कि रवनीत बिट्टू यहां क्या करेंगे?
'केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव करती है'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










