
ट्रंप के सामने डिब्बे में ये क्या लेकर पहुंच गए आसिम मुनीर? व्हाइट हाउस से सामने आई नई तस्वीर
AajTak
पाकिस्तान ने आर्थिक रूप से अमेरिका को बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के रेयर अर्थ, तांबा, लिथियम, तेल और ब्लॉकचेन में निवेश के अवसर दिए हैं. यह प्रस्ताव ट्रंप के परिवार से जुड़ी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के साथ पार्टनरशिप के रूप में पेश किया गया, जिससे पाकिस्तान को क्रिप्टो हब के रूप में उभरने में मदद मिल सकती है. हालांकि पाकिस्तान का ये पैंतरा चीन के गले उतरने वाला नहीं है.
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तस्वीरों ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बंटोरी. अब व्हाइट हाउस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में एक नई तस्वीर सामने आई है, इसमें आसिम मुनीर, राष्ट्रपति ट्रंप को पाकिस्तान के रेयर अर्थ मिनरल्स का एक सैंपल दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं, बीच में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी खड़े दिख रहे हैं.
आसिम मुनीर के बॉक्स में क्या है?
'टीओआई' की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के साथ शाहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की बैठक से जुड़ी व्हाइट हाउस की दस से ज्यादा फोटो वाली पिक्चर गैलरी में इस तस्वीर को भी दिखाया गया है. इसमें दोनों पाकिस्तानी ट्रंप को एक खुला हुआ लकड़ी का बॉक्स दिखा रहे हैं, जिसमें रंग-बिरंगे पत्थर रखे हैं. दो बड़े पत्थर बास्टेनजाइट और मोनाजाइट के लग रहे हैं, जिनमें आमतौर पर रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे सेरियम, लैंथेनम और नियोडिमियम होते हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रंप-जिनपिंग दोनों से गलबहियां...पाक को भारी ने पड़ जाएं शहबाज-मुनीर की जोड़ी के ये पैंतरे
पाकिस्तान लंबे समय से अपने विशाल तेल, गैस और खनिज संपदा का बखान करता रहा है, जिनमें से कुछ दुर्लभ रेयर अर्थ बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा के इलाके में पाए जाते हैं. हालांकि इनमें से किसी भी खनिज भंडार का व्यावसायिक रूप से सबूत अब तक नहीं मिला है. लेकिन पाकिस्तानी नेतृत्व ने इस महीने की शुरुआत में एक निजी अमेरिकी फर्म के साथ किए गए सहयोग का खुलासा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को इन मिनरल्स की झलक दिखाई है.
रेयर अर्थ डील से चीन परेशान

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










