
ट्रंप के टैरिफ वॉर से अमेरिका का बड़ा नुकसान! 88 F35 फाइटर जेट की डील कनाडा कर सकता है रद्द
AajTak
कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा है कि अमेरिका से चल रहे ट्रेड वॉर के बीच, कनाडा अब अमेरिकी निर्मित F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स के विकल्प तलाश रहा है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट के पहले फैसले में से है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं द्वारा कनाडा से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाने के बाद लिया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ के बीच, कनाडा अब अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स का विकल्प तलाश रहा है. कनाडाई रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने बताया कि देश की वायु सेना ने इसे अपनाने की सिफारिश की थी, लेकिन वे अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं. यह फैसला प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नई कैबिनेट द्वारा लिया गया है.
कनाडा की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पुर्तगाल ने संकेत दिया कि वे F-35 जेट्स की डील को छोड़ सकते हैं. इनके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से F35 स्टील्थ फाइटर जेट की डील का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, भारत की तरफ से अभी स्पष्ट नहीं है कि इस फाइटर जेट पर डील होगी या नहीं.
यह भी पढ़ें: सॉफ्ट टॉयज में करोड़ों का ड्रग्स! डार्क वेब के जरिए अमेरिका, कनाडा और थाईलैंड से हो रही थी तस्करी, पार्सल की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
2023 में कनाडा ने अमेरिका के साथ की थी डील
गौरतलब है कि कई वर्षों की देरी के बाद 2023 में कनाडा ने अमेरिका के साथ F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की डील फाइनल की थी. उसी साल जून में लॉकहीड मार्टिन के साथ कनाडा ने 88 जेट्स के लिए 19 अरब डालर का समझौता किया था. कनाडा को राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका का 51वां राज्य बताते हैं, और ये इस फाइटर जेट की डील पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में हुई थी.
16 जेट का किया जा चुका है भुगतान

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










