
'ट्रंप के कहने पर PM मोदी ने किया सरेंडर... कांग्रेस कभी ऐसा नहीं करती', PAK संग सीजफायर पर राहुल गांधी का तंज
AajTak
राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीजफायर के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी और संविधान है और दूसरी ओर बीजेपी-आरएसएस जो इस संविधान को खत्म करना चाहते हैं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के ज़मीनी स्तर पर मज़बूती और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के उद्देश्य से शुरू हो रहे अभियान का नेतृत्व किया. आगामी 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीजफायर के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरा.
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी और संविधान है और दूसरी ओर बीजेपी-आरएसएस जो इस संविधान को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं बीजेपी और आरएसएस के नियंत्रण में जा चुकी हैं. सभी संस्थाओं में उन्होंने अपने लोग बैठा दिए हैं और धीरे-धीरे देश का गला घोंट रहे हैं.
संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई
राहुल गांधी ने अपने भाषण में दो प्रमुख मुद्दों को कांग्रेस की प्राथमिक लड़ाई बताया. पहला, संविधान की रक्षा और दूसरा सामाजिक न्याय की बहाली. उन्होंने कहा, "संसद भवन में मैंने देश से वादा किया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, जातिगत जनगणना संसद से पारित होगी. यह सामाजिक न्याय की दिशा में हमारा संकल्प है."
बीजेपी-आरएसएस पर 'डरपोक' होने का आरोप
राहुल गांधी ने सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं बीजेपी और आरएसएस वालों को अच्छे से जान गया हूं. इनको थोड़ा सा दबाओ तो डर कर भाग जाते हैं. उन्होंने इसे विपक्ष की ताकत और जनता की एकजुटता का परिणाम बताया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








