
ट्रंप की टैरिफ और चीन-अमेरिका टकराव के साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं? दुनिया के लिए इतिहास के सबक क्या हैं
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मचाई है, जिससे निवेश प्रभावित हुआ है और वैश्विक व्यापार में रुकावट आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति की इस फैसले ने भारत जैसे देशों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिनके साथ अमेरिका का व्यापारिक रिश्ता अहम है. इस कदम का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव होगा, जानें पूरी कहानी...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा हमला किया है. चिंता की बात ये है कि, ट्रंप का ये फैसला दुनिया के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है. इससे इन्वेस्टमेंट, ग्लोबल ट्रेड प्रभावित हो रहा है और लोग खर्च करने से कतरा रहे हैं. ट्रंप ने 2 अप्रैल को "लिबरेशन डे" बताया था, लेकिन असल में ये बाकी दुनिया के लिए "रिसेशन डे" साबित हो सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप, अगर सचमुच लॉन्ग टर्म के लिए टैरिफ को लागू करने का फैसला करते हैं, तो इससे अर्थव्यवस्था में खपत कम होगी, सप्लाई चेन बाधित होगा और देशों की आर्थिक विकास की स्थिति कमजोर होगी - जिससे दुनिया के बड़ी मंदी की चपेट में जाने की आशंका है. ट्रंप के फैसले से दुनिया में हलचल मची है, और ठीक इसी तरह की हलचल, उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाले एक अमेरिकी राष्ट्रपति ने 1930 में किया था. पढ़ें पूरी कहानी...
डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ टाइमलाइन
इस साल 2025 की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन समेत कुछ देशों पर टैरिफ लगाना शुरू किया था. 4 फरवरी को ट्रंप ने कनाडा-मेक्सिको के अलावा सभी चीनी इंपोर्ट्स पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला किया. हालांकि, बाद में उन्होंने टैरिफ पर 30 दिनों का ब्रेक लगाया, लेकिन चीन पर 10% टैरिफ बरकरार ही रखा, जिससे ट्रेड के मोर्चे पर दोनों मुल्कों में कहासुनी हुई.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति बने रहने के लिए डोनाल्ड ट्रंप कितने फिट? सामने आई मेडिकल रिपोर्ट, जानें क्या बोले डॉक्टर
ट्रंप ने कई देशों 2 अप्रैल को 10% बेसलाइन टैरिफ ऐलान किया, जो 5 अप्रैल से प्रभावी हुआ. इसके बाद उन्होंने उन देशों पर अतिरिक्त "रेसिप्रोकल" टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिनके साथ अमेरिका का व्यापार घाटे में है. ये रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल से लागू हुए, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








