
ट्रंप की एक और धमकी- बाहरी फिल्मों पर लगाएंगे 100% टैरिफ, इन देशों के लिए 'संकट'
AajTak
Donald Trump New Announce: ट्रंप की 'मेड इन अमेरिका' नीति को आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है, उन्होंने पहले भी विभिन्न देशों और उत्पादों पर टैरिफ लगाए हैं, खासकर चीन और भारत जैसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर.
टैरिफ को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर धमकी दी है. अब फिल्म उद्योग पर उनकी टेढ़ी नजर है. ट्रंप द्वारा अब दावा किया जा रहा है कि वे अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों (Films Made Outside The US) पर 100% तक टैरिफ लगाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि वे विदेशी फर्नीचर आयात (Imported Furniture) पर भी भारी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के बाहर बनी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप की मानें तो फिल्म निर्माण का व्यवसाय दूसरे देशों ने अमेरिका से चुरा लिया है, ठीक वैसे ही जैसे 'किसी बच्चे से कैंडी चुराना'. अमेरिका में फिल्म उद्योग को फिर से स्थापित करने के लिए टैरिफ लगाना जरूरी है.
फिल्म उद्योग पर ट्रंप की नजर
ट्रंप का दावा है कि बाहरी बनी फिल्मों ने खासकर कैलिफोर्निया को अतिरिक्त रूप से प्रभावित किया गया है, इसको लेकर उन्होंने वहां के गवर्नर पर भी तंज कसा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'कैलिफोर्निया अपने कमजोर गवर्नर के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसलिए, इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान के तौर मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाऊंगा.'
ट्रंप के मुताबिक, यह नई नीति न सिर्फ फिल्मों पर लागू होगी, बल्कि फर्नीचर प्रोडक्शन पर भी होगी, उन्होंने कहा कि उत्तरी कैरोलाइना राज्य ने फर्नीचर उद्योग को खो दिया है, क्योंकि यह चीन और अन्य देशों को सौंप दिया गया है. इसलिए वे ऐसे देशों पर जो फर्नीचर अमेरिका में नहीं बनाते हैं, उनपर टैरिफ लगाएंगे.
किन देशों पर हो सकता है असर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










