
ट्रंप का टैरिफ तोड़ देगा भारत के इन पड़ोसी देशों की कमर... PAK-चीन-बांग्लादेश को कितनी पड़ी चोट?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ की घोषणा की है. भारत पर जहां उन्होंने 27% का टैरिफ लगाया है, वहीं, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे भारत के पड़ोसी देशों पर ये टैरिफ और ज्यादा है. पाकिस्तान, बांग्लादेश अमेरिका को भारी मात्रा में निर्यात करते हैं और टैरिफ की वजह से उन्हें बहुत नुकसान होने वाला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कहे मुताबिक, 2 अप्रैल को दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया. व्हाइट हाउस के रोज गार्डन के एक इवेंट में टैरिफ का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'ये हमारी आजादी की घोषणा है.' ट्रंप ने अमेरिका से व्यापार करने वाले सभी देशों पर 10% का बेस टैरिफ लगाया है. इसके अलावा भारत, चीन समेत दर्जनों देशों पर 10 प्रतिशत के अतिरिक्त उच्च टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप ने भारत पर 27% रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की है. भारत के पड़ोसी देशों चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका पर भी टैरिफ की मार पड़ी है.
10% का बेस टैरिफ 5 अप्रैल से लागू हो जाएगा और बचा टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होने वाला है. बहुत से देश अमेरिकी सामानों पर ज्यादा आयात शुल्क लगाते आए हैं. अमेरिका का कहना है कि उसके सामानों पर ज्यादा आयात शुल्क लगाने वाले सभी देशों से आयात पर वो भी ज्यादा आयात शुल्क लगाएगा. इस तरह के टैरिफ को रेसिप्रोकल टैरिफ कहा जा रहा है.
ट्रंप का कहना है कि नए टैरिफ से विदेशी सामानों को अमेरिका में लाना महंगा हो जाएगा जिससे कंपनियां अमेरिका में आकर ही प्रोडक्ट बनाना शुरू करेंगी और नौकरियों के ज्यादा अवसर पैदा होंगे.
ट्रंप ने कहा, 'दशकों से हमारे देश को नजदीक और दूर के देशों, दोस्त और दुश्मन, सभी देशों ने हमें लूटा, हम पर डाका डाला गया है.'
ट्रंप का कहना है कि अब वो भी दुनिया के देशों पर बराबर का टैरिफ लगाएंगे और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है कि किस देश पर कितना टैरिफ लगाने जा रहे हैं.
ट्रंप के टैरिफ से पाकिस्तान और होगा बदहाल?

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









