
ट्रंप कर रहे हैं बड़ी गलती, अमेरिकी एक्सपर्ट बोले- भारत तय करेगा कि US-चीन में कौन जीतेगा
AajTak
Expert Commets On US-India Tariff War: एड प्राइस ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने हालिया फैसले से उस एकमात्र सहयोगी को दूर कर रहे हैं, जो चीन को हरा सकता है. यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूसी तेल और हथियारों के निर्यात पर 50% तक के शुल्क की घोषणा की है.
टैरिफ को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार भारत पर दबाव बना रहे हैं, बिना बातचीत भारत पर 50% टैरिफ (Tariff) का ऐलान कर दिया गया है, भारत अभी तक खुलकर अमेरिका का विरोध नहीं कर रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन टैरिफ की वजह से रिश्तों में कड़वाहट धीरे-धीरे भर रहा है. तमाम बड़े एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर अमेरिका जबर्दस्ती टैरिफ थोपता है, तो भारत को इसका आर्थिक नुकसान होगा. लेकिन फिर भारत भी दूसरे विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाएगा, जिसका नुकसान अमेरिका को भी उठाना पड़ सकता है.
दरअसल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के सीनियर नॉन-रेजिडेंट फेलो एडवर्ड प्राइस (Edward Price) का कहना है कि भारत में 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली देश बनने की क्षमता है. उनका मानना है कि भारत भविष्य में अमेरिका-चीन टकराव के परिणाम को तय कर सकता है. लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में वाशिंगटन इस साझेदारी को बनाने में विफल हो रहा है, यानी भारत और अमेरिका के रिश्ते खराब हो रहे हैं.
अमेरिका-भारत के रिश्ते हो रहे हैं खराब
एड प्राइस ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने हालिया फैसले से उस एकमात्र सहयोगी को दूर कर रहे हैं, जो चीन को हरा सकता है. एडवर्ड प्राइस ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत 21वीं सदी का सबसे 'प्रभावशाली' देश बन सकता है, और भविष्य में यह देश अमेरिका और चीन के संघर्ष में अपना प्रभाव झोंकता है, तो वह निर्णय लेने वाला भी बन सकता है.
एक्सपर्ट एड प्राइस यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूसी तेल और हथियारों के निर्यात पर 50% तक के शुल्क की घोषणा की है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक साझेदारी में तनाव बढ़ा है. उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अमेरिका भारत और ब्राजील, साथ ही यूरोपीय संघ को चीन और रूस के मुकाबले जितना करीब ला सकता था, वह क्यों नहीं कर रहा? उनका कहना है कि अमेरिका को अगर रूस और चीन का सामना करना है तो फिर उसे भारत, ब्राजील और ईयू को अपने करीब लाना चाहिए.
चीन को रोकने के लिए अमेरिका को भारत का साथ जरूरी

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









