
टॉप न्यूज: सरकारी जॉब में प्रमोशन में आरक्षण पर Supreme Court ने मानकों में बदलाव से किया इनकार
AajTak
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है, मानकों में बदलाव से सर्वोच्च अदालत ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रमोशन में आरक्षण का आधार और समर्थन करने वाले आंकड़े जरूरी हैं, इसके लिए समीक्षा की समय सीमा केंद्र सरकार तय करे. महाराष्ट्र में बीजेपी के 12 निलंबित विधायकों को बड़ी राहत मिली है, सुप्रीम कोर्ट ने सस्पेंशन रद्द किया और इसे असंवैधानिक बताया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ उसी सत्र के लिये निलंबन हो सकता है, अनिश्चितकालीन सस्पेंशन तर्कहीन है. रेल भर्ती में धांधली के आरोपों पर छात्रों का गुस्सा भड़का, बिहार बंद के दौरान कई शहरों में प्रदर्शन और आगजनी की खबरें आयी हैं. देखें 10 मिनट 50 खबरें.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










