
'टॉक्सिक कॉम्बिनेशन...', कनाडा पर बरसे जयशंकर, UN की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि एक बार फिर कनाडा को जवाब देते हुए कहा कि वह (कनाडा) पहले निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाता है. उनके आरोप निराधार हैं. हमने कनाडा से सबूतों की मांग की है. हमें उनके सबूतों का इंतजार है. अगर कनाडा कुछ सबूत देता है तो हम उस पर गौर करेंगे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. वह लगातार कई महत्वपूर्ण मंचों से कनाडा को बखूबी जवाब दे रहे हैं. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका के आरोपों पर वह कनाडा की कलई खोलने में लगे हैं.
उन्होंने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि एक बार फिर कनाडा को जवाब देते हुए कहा कि वह (कनाडा) पहले निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाता है. उनके आरोप निराधार हैं. हमने कनाडा से सबूतों की मांग की है. हमें उनके सबूतों का इंतजार है. अगर कनाडा कुछ सबूत देता है तो हम उस पर गौर करेंगे.
कनाडा में बना टॉक्सिक कॉम्बिनेशन
जयशंकर ने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश बन गया है, जहां भारत में संगठित अपराध में शामिल लोग कनाडा का रुख कर रहे हैं. इसके साथ ही मानव तस्करी, अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद का एक कॉकटेल कनाडा में चरम पर है. यह एक तरह से इन मुद्दों और लोगों का टॉक्सिक कॉम्बिनेशन बन गया है, जिन्हें कनाडा में पूरा स्पेस मिल रहा है.
कनाडा में हमारे राजनयिक असुरक्षित
जयशंकर ने कहा कि कनाडा के आरोप निराधार हैं. कनाडा सियासी मजबूरी में आतंकियों को अपने यहां शरण दे रहा है. हमें लगता है कि कनाडा में आतंकियों और हिंसा की वकालत करने वालों के माकूल माहौल है. उन्हें कनाडा की राजनीति की वजह से खुला माहौल मिलता है. हमारे लिए यकीनन कनाडा एक ऐसा देश है जहां भारत से संगठित अपराध लोगों की तस्करी, अलगाववाद और हिंसा के साथ मिश्रित है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










