
टैटू ने तोड़ दिया था IPS ऑफिसर बनने का सपना, गूगल सर्च हिस्ट्री से खुलासा
AajTak
लखनऊ का रहने वाला अभिषेक 2020 में दिल्ली में आईपीएस बनने का सपना लेकर आया था. इस दौरान उसने अपने हाथ पर टैटू बनवा लिया. जब अभिषेक ने अपने दोस्त को यह टैटू दिखाया. तो दोस्त ने कहा कि इस टैटू की वजह से उसका आईपीएस में सिलेक्शन नहीं हो पाएगा. इससे वह परेशान हो गया और उसने खुदकुशी कर ली. लेकिन इसके दो साल बाद उसके परिजनों ने हत्या का मामला दिल्ली में दर्ज कराया.
लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो साल पहले टैटू के चलते एक युवक को खुदकुशी करनी पड़ी थी. मृतक अभिषेक के परिजनों ने अब उसकी हत्या का मुकदमा दिल्ली में दर्ज कराया. दरअसल यह कहानी साल कहानी 2020 में शुरू होती है जब लखनऊ का रहने वाला युवा अभिषेक दिल्ली आईपीएस बनने का सपना लेकर आया था. वह दिल्ली के पॉश इलाके राजिंदर नगर में किराए के कमरे रह कर पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई कर रहा था. उसने अपने कमरे की दीवारों पर आईपीएस अफसरों की तस्वीरें भी लगा ली थीं. साथ ही अपने पर्स में आईपीएस बनने के संकल्प की एक पर्ची भी डाल ली थी जिस पर लिखा था 2021 में आईपीएस बनना है.
टैटू के कारण एक युवक ने की थी खुदुकशी
अभिषेक दिन रात अपने सपने को साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने लगा. इस दौरान 21 फरवरी 2021 को उसने अपने हाथ पर आईपीएस का टैटू भी बनवा लिया. अगले दिन उसने अपने दोस्त ललित मिश्रा को टैटू दिखाया तो उसने छूटते ही कहा कि अरे ने ये क्या करा लिया? टैटू वाले तो यूपीएससी पास करने के बाद भी आईपीएस में सेलेक्ट नहीं हो पाते.
अभिषेक के पिता ब्रजेश के मुताबिक ललित से बात करने के बाद वह बेचैन हो गया. फिर उसने गूगल पर टैटू की वजह से सिलेक्शन में आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी सर्च की और टैटू हटाने की तकनीक, संभावना और खर्च भी सर्च किया. लेकिन 25 फरवरी को उसने अपने कमरे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था.
टैटू बनाने वाले कलाकार और स्किन विशेषज्ञों की मानें तो टैटू को लेजर तकनीक से हटाया और मिटाया जा सकता है. उसका खर्च भी अमूमन तीन हजार रुपये प्रति इंच के करीब आता है. बावजूद इसके अभिषेक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दो साल बाद मृतक अभिषेक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर उसकी हत्या की साजिश का आरोप लगाया.
मृतक के परिजनों ने 2 साल बाद लिखवाया हत्या का मुकदमा

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









