
टेल ऑफ टू टीम इंडिया! 'गंभीर' दौर में जूनियर्स जीत के रथ पर सवार, तो सीनियर्स के प्रदर्शन पर सवाल
AajTak
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो हफ्ते का समय बचा है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर आई जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से उसे रौंदा. इस जीत ने भले ही खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा किया हो. लेकिन...
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो हफ्ते का समय बचा है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर आई जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से उसे रौंदा. इस जीत ने भले ही खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा किया हो. लेकिन आईसीसी के इस टूर्नामेंट से पहले एक सवाल जो मुंह बाए खड़ा है वो ये है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में जब युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया मैदान में उतरती है तो उसका प्रदर्शन लाजवाब होता है. लेकिन यही टीम इंडिया जब सीनियर्स खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलने जाती है तो प्रदर्शन लचर नजर आता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में सूर्या ब्रिगेड हीरो है लेकिन रोहित के आते ही जीरो क्यों...
गौतम गंभीर से जगी थी आस लेकिन...
9 जुलाई 2024 वो तारीख थी जब गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस करके टीम इंडिया के कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. जब गंभीर कोच बने थे तब उम्मीदें ज्यादा थीं. क्योंकि गौतम गंभीर खुद दो बार के वर्ल्ड चैंपियन (2007, 2011) रहे हैं. वहीं, उनकी कोचिंग का जलवा आईपीएल में देखने को मिला था, जब उन्होंने केकेआर को 10 साल बाद 2024 में चैंपियन बनाया था. लखनऊ की कोचिंग करते वक्त भी उनकी रणनीतियों की काफी तारीफ हुई थी. लेकिन टीम इंडिया की कोचिंग संभालते हुए गंभीर के लिए हर रिजल्ट अच्छे नहीं रहे हैं. उनकी प्लानिंग, स्ट्रैटजी और रवैया सबकुछ सवालों में रहा है. इसे समझने के लिए पहले गंभीर के कार्यकाल में खेले गए हर फॉर्मेट में भारत के प्रदर्शन को देखना होगा.
टी20 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
गौतम गंभीर ने भारत के लिए अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज से की थी. इस सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी. इसके बाद बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका को भी भारतीय टीम ने मात दी. वहीं, हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4-1 से रौंद दिया. ऐसे में ये बात साफ है कि गंभीर के दौर में भारतीय टीम टी20 सीरीज में तो अपराजेय है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










