
टेक CEO ने 5 मिनट की बातचीत के बाद कॉलेज स्टूडेंट को दी जॉब, बताएं 9 कारण
AajTak
किसी भी कंपनी में जॉब के लिए कैंडिडेट को कम से कम 3-4 राउंड से गुजरना पड़ता है. लेकिन क्रोएशिया स्थित कंपनी सीईओ ने सिर्फ पांच मिनट की बातचीत के बाद ही नौकरी दे दी.
क्रोएशिया ( दक्षिण पूर्व यूरोप में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश ) की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ ने सिर्फ पांच मिनट की बातचीत के बाद ही एक कॉलेज छात्र को नौकरी दे दी. इस फैसले ने बहुत से लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी. कोड ऑफ अस नाम की कंपनी के सीईओ और संस्थापक सैंडी स्लोंजसक ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपनी यह अनोखी कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि वे बातचीत के दौरान छात्र से इतना प्रभावित हो गए कि उसे तुरंत नौकरी की पेशकश कर दी और इसके पीछे नौ खास वजहें भी बताईं.
जॉब देने के बताएं ये 9 कारण अपने पोस्ट में स्लोंजसक ने बताया कि उन्हें एक कॉलेज छात्रा के कुछ गुण बहुत पसंद आए. उन्होंने कहा कि —
इन सारी बातों से स्लोंजसक को लगा कि वह हर लिहाज से उपयुक्त है. इसलिए उन्होंने लिखा — “हर तरफ हरी झंडियां — उसे नौकरी मिल गई.”
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल लोगों ने छात्रा की हिम्मत और सीईओ की उसकी प्रतिभा पहचानने की क्षमता की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “हर रिक्रूटर ऐसा नहीं करता, लेकिन अच्छा लगा कि आपने किया. अब आप उसे उस काम में माहिर बना सकते हैं, जिसके लिए उसने आवेदन किया था.” दूसरे यूजर ने कहा, “लगता है वह तीन महीनों में उतना सीख जाएगी जितना कई लोग तीन साल में नहीं सीख पाते.”. कुछ लोग यह जानने को उत्सुक थे कि सीईओ उसे कैसे ट्रेनिंग और मार्गदर्शन देंगे, जबकि बाकी लोगों ने सीईओ को ऐसे ही अच्छे फैसले लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











