
टीम इंडिया और जय-वीरू का खोटा सिक्का! हाय री किस्मत... 5 मैचों का सिलसिला मेलबर्न में भी रहा जारी
AajTak
भारतीय टीम टॉस जीतने में कामयाब नहीं हो पा रही है. वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम लगातार 18 टॉस हार चुकी है. इसके चलते वो पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है. टेस्ट और टी20 क्रिकेट में भी टॉस के समय भारतीय टीम की किस्मत साथ नहीं दे रही है.
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यानी भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बाध्य होना पड़ा.
कैनबरा टी20 मैच में भी भारतीय टीम टॉस नहीं जीत पाई थी और उसे पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. हालांकि वो मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. देखा जाए तो भारतीय टीम मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक पांचों मैचों में टॉस गंवा चुकी है. हाल ही में जो वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें कप्तान शुभमन गिल तीनों मैचों में टॉस नहीं जीत पाए थे. मेलबर्न टी20 में टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव हैरान दिखे. उन्होंने मजाकिया लहजे में संकेत दिए कि अब टॉस जीतने के लिए भगवान की पूजा करनी होगी.
भारतीय टीम वनडे इंटरनेशनल में लगातार 18 टॉस हार चुकी है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उधर शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान लगातार 6 टॉस गंवाए. फिर वो इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में टॉस जीतने में कामयाब रहे थे. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम लगातार दो टॉस हार चुकी है.
टी20I में कब जीता था टॉस? टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने आखिरी बार टॉस एशिया कप 2025 के फाइनल में जीता था. भारतीय टीम के लिए टॉस शोले मूवी की तरह हो गया था. शोले मूवी में जय (अमिताभ बच्चन) ने जब भी वीरू (धर्मेंद्र) के सामने सिक्का उछाला, तब उनकी ही जीत हुई. इस मूवी के आखिर में पता चला था कि सिक्के के दोनों तरफ केवल हेड्स थे, जिसके कारण ऐसा हुआ था.
सूर्यकुमार यादव ने मेलबर्न वनडे में टॉस हारने के बाद कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वो रन बनाना जानते हैं और उनके साथ बल्लेबाजी करते समय विकेटों के बीच तेज दौड़ लगानी पड़ती है. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.
वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि वो इसलिए पहले गेंदबाजी करना चाह रहे हैं क्योंकि पिच अच्छी लग रही है और 40 ओवरों तक इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा. मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ. जोश फिलिप की जगह मैथ्यू शॉर्ट मेलबर्न टी20 में खेलने उतरे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










