
टीम इंडिया के सामने 'कीवी चैलेंज', T20 वर्ल्ड कप में अब तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाए, क्या सूर्या ब्रिगेड बदल पाएगी इतिहास?
AajTak
भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड पर हावी रही है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को कभी भी हरा नहीं पाई है. अब भारतीय टीम के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है.
रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इस मुकाबले में इतिहास बनना तय है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा खिताब जीतने वाली और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अगर जीत दर्ज करती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सातवीं टीम बन जाएगी.
दिलचस्प बात यह है कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास की ऐसी पहली ऐसी टीम्स बनने वाली हैं, जो आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हुईं. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीते थे. हालांकि सुपर-8 में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
यह भी पढ़ें: छक्के, रन और विकेट... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'साइलेंट मैच विनर' बने शिवम दुबे
वहीं न्यूजीलैंड लीग स्टेज के दौरान अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा. फिर सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया, जबकि इंग्लैंड से उसे करीबी हार मिली. हालांकि श्रीलंका पर बड़ी जीत ने उसके सेमीफाइनल की राह आसान कर दी. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 169/8 पर रोक दिया और फिर सिर्फ एक विकेट गंवाकर करीब आठ ओवर पहले ही टारगेट हासिल कर लिया.
देखा जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20I मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें दो सुपर ओवर में मिली जीतें भी शामिल है. वहीं न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते. एक मुकाबला डीएलएस नियम के तहत टाई पर भी छूटा
भारत बनाम न्यूजीलैंड H2H कुल 'टी20 इंटरनेशनल मैच: 30 भारत ने जीते: 18 न्यूजीलैंड ने जीते: 11 टाई: 1 नो रिजल्ट: 0

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










