
टीपू सुल्तान के समर्थकों जंगलों में खदेड़ देना चाहिए... कर्नाटक के BJP चीफ के बयान पर विवाद
AajTak
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के बयान से हंगामा हो गया है. उन्होंने एक सभा में कहा कि यहां टीपू सुल्तान के समर्थक नहीं होने चाहिए. टीपू सुल्तान के वंशजों को खदेड़ कर जंगलों की ओर भेज देना चाहिए.
कर्नाटक के बीजेपी चीफ नलिन कुमार कतील के टीपू सुल्तान पर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. नलिन कुमार ने कहा है कि कोप्पल जिले के येलबुर्गा के लोग जो भगवान राम और हनुमान की पूजा करते हैं, सिर्फ उन्हीं को यहां रहना चाहिए, न कि उन्हें जो टीपू सुल्तान का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान का समर्थन करने वालों को जंगलों की ओर खदेड़ देना चाहिए.
कतील मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. यहां जल्द चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान कतील ने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं. हम टीपू सुल्तान की संतान नहीं हैं.
इस दौरान कर्नाटक बीजेपी चीफ ने उत्साही भीड़ से कहा कि मैं यालबुर्गा के लोगों से पूछना चाहता हूं - क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू सुल्तान की प्रशंसा करते हैं. क्या आप टीपू की प्रशंसा करने वालों को खदेड़कर जंगलों की ओर नहीं भगाएंगे?
भाजपा नेता ने कोप्पल जिले में हनुमान का आह्वान किया. जिसे रामायण में वर्णित वानर साम्राज्य 'किष्किन्धा क्षेत्र' माना जाता है. यह स्थान अंजनाद्री - हनुमान की माता अंजना की पहाड़ी पर हनुमान का जन्मस्थान भी माना जाता है.
'इस जमीन पर सिर्फ भगवान राम और हनुमान के भक्त ही रहने चाहिए'
भाजपा नेता कतील ने कहा कि जो लोग टीपू का समर्थन करते हैं, उन्हें इस भूमि पर नहीं रहना चाहिए. सिर्फ वही रहें, जो भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








