
टीना डाबी से तलाक के बाद फिर शादी के बंधन में बंधेंगे अतहर आमिर, ये हैं IAS की दुल्हनिया
AajTak
IAS Athar Aamir Marriage: अतहर आमिर खान डॉक्टर मेहरीन काजी से शादी करने वाले हैं. उनकी पहली शादी 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था.
IAS Athar Aamir Marriage: UPSC टॉपर और IAS अफसर टीना डाबी के पहले पति और IAS अतहर आमिर खान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक वह डॉ. मेहरीन काज़ी से शादी करने वाले है. दरअसल, हाल ही में अतहर की पहली पत्नी टीना डाबी ने राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रदीप गवांडे के साथ शादी कर ली थी. अब अतहर भी अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने जा रहे हैं.
साल 2015 के यूपीएससी एग्जाम में अतहर दूसरा रैंक हासिल करने में कामयाब रहे. जबकि पहला रैंक टीना डाबी को मिला था. ट्रेनिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. बाद में साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली. तब टीना ने कहा था कि पहली नजर में ही उन्हें अतहर से प्यार हो गया था. लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. साल 2020 में दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी. जिसे साल 2021 के अगस्त महीने में मंजूरी मिल गई थी.
(Video Credit- kkstudioz)
अब अतहर डॉ. मेहरीन काज़ी से शादी करने जा रहे हैं. हालांकि शादी किस तारीख को होगी, इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन kkstudioz की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अतहर औऱ डॉ. मेहरीन काज़ी एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक अतहर आमिर खान फिलहाल श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ हैं. 29 साल के अतहर मूल रूप से जम्मू कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. पहली बार में उन्हें 560वां रैंक हासिल हुआ. इसके बाद उन्होंने रैंक सुधारने के लिए साल 2015 में दोबारा परीक्षा दी.
कई अवॉर्ड्स जीत चुके हैं अतहर

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









