
टीचर बनना चाहती थी पिंकी... रास न आई उसकी पढ़ाई, ससुराल वालों ने मार डाला
AajTak
वैशाली जिले में एक नवविहाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. परिजनों का कहना है कि नवविहाहिता पिंकी पढ़ना चाहती थी. लेकिन ससुराल वाले उसे पढ़ने नहीं दे रहे थे. इसी को लेकर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर डाली.
बिहार के वैशाली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के सेकंड ईयर में नामांकन दाखिल करने की जिद करने पर नवविहाहिता को मौत के घाट उतारा गया है.
विवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही उसके मायके वालों में कोहराम मच गया है. मृतका की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी चंद्रशेखर राय की 24 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, उसकी शादी बिदूपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 26 वर्षीय गुड्डू कुमार से बीते जून 2022 में हुई थी.
पहले सत्र में आए थे पिंकी के अच्छे नंबर मृतक महिला की बहन ने बताया कि उसकी बहन शुरू से ही पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी. वह नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कर रही थी. पहले सत्र में उसके अच्छे नंबर आए थे. वो दूसरे सत्र में दाखिल लेना चाहती थी. जब पिंकी इस बारे में पति और ससुराल वालों से बात करती तो वे लोग उससे गाली-गलौच करते. यहां तक कि उससे मारपीट भी करते.
10 अप्रैल को थी नामांकन की आखिरी तिथि जैसे-जैसे नामांकन की डेट नजदीक आती गई पिंकी उनसे जिद करने लगी कि वे उसका फॉर्म भरवा दें. 10 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि थी. इस पर पिंकी के साथ दो दिन पहले जमकर मारपीट की गई. जब मारपीट की घटना की जानकारी मायके वालों को मिली तो वे रविवार को विवाहिता के घर पहुंचे. लेकिन वहां उन्हें पता चला कि पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
वहीं, बिद्दूपुर थाने के SHO धरमवीर महतो ने बताया की शुरुआती जांच में पैसे को लेकर झगड़े की बात सामने आई है. मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










