
टीचर्स से आवारा कुत्तों की गिनती पर सियासी संग्राम... AAP ने BJP सरकार को घेरा, शेयर किया आदेश
AajTak
दिल्ली में आवारा कुत्तों को लेकर जारी सरकारी कवायद अब सियासी जंग बन गई है. आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है कि क्या शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय अब गिनती का काम सौंपा जा रहा है.
दिल्ली में आवारा कुत्तों से जुड़े कामों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार को घेरा है. AAP नेता संजीव झा ने इसे शिक्षा व्यवस्था के साथ मजाक बताया है. झा ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को टैग किया और कहा कि सरकारी स्कूलों के टीचर्स और स्टाफ से आवारा कुत्तों से जुड़े काम कराए जाने के आदेश दिए हैं.
आम आदमी पार्टी के नेता संजीव झा ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को एक्स पर टैग करते हुए एक कथित सरकारी लिस्ट साझा की और कहा कि टीचर्स और स्कूल स्टाफ को आवारा कुत्तों की गिनती जैसे कामों में लगाया जा रहा है.
संजीव झा ने लिखा कि शिक्षा मंत्री ने चुनौती दी थी कि अगर ऐसा कोई आदेश है तो सोशल मीडिया पर दिखाया जाए. उन्होंने दावा किया कि यह नॉर्थ वेस्ट–A ज़ोन के DDE कार्यालय से जारी आधिकारिक सूची है, जिसके तहत स्कूल स्टाफ से स्ट्रे डॉग्स से जुड़े काम करवाए जा रहे हैं.
AAP नेता ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में शिक्षकों को विदेश भेजकर ट्रेनिंग दी जाती थी, जबकि मौजूदा सरकार में वही टीचर्स आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाए जा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाद में यह न कहा जाए कि यह फैसला अधिकारियों ने अपने स्तर पर लिया और सरकार को जानकारी नहीं थी.
शिक्षा मंत्री ने क्या कहा था...
इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि रोज नए झूठ फैलाने से दिल्ली की जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता. अगर दिल्ली सरकार का ऐसा कोई आदेश है तो उसे सार्वजनिक किया जाए. आशीष सूद ने कहा कि AAP अपनी हार की बौखलाहट में घटिया राजनीति कर रही है और जनता पहले ही पार्टी को खारिज कर चुकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










