
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में शामिल 2 कैदी गिरफ्तार, चादर से CCTV छुपाने की हुई थी कोशिश
AajTak
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल से दो कैदियों को गिरफ्तार किया है. कैदी विनोद पर आरोप है कि उसने चादर से सीसीटीवी छुपाने की कोशिश की थी. दूसरे अताउर रहमान ने चाकू को छुपाने की कोशिश की थी. स्पेशल सेल की टीम गुरुवार को तिहाड़ पहुंची थी और उसने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था.
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने तिहाड़ जेल में बंद विनोद और आतउर रहमान नाम के दो कैदियों को गिरफ्तार किया है. विनोद पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के दौरान चादर से सीसीटीवी छुपाने की कोशिश की थी. इसके अलावा एक आरोपी को उसी चादर से टिल्लू के बैरेक में कूदाने में भी मदद की थी.
अताउर रहमान पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के बाद चाकू छुपाने में मदद की. स्पेशल सेल की टीम गुरुवार को तिहाड़ पहुंची थी और उसने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था. बता दें, दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर स्पेशल सेल एचजीएस धालीवाल तिहाड़ की जेल नंबर 8, 9 में गए थे.
वहां उन्होंने टिल्लू हत्याकांड की जांच की, जहां से हमलवार कूदे थे और टिल्लू की हत्या की थी. ये सीन रिक्रिएट किया गया. इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी, जिन्होंने जांच कर इस केस से जुड़े एविडेन्स जुटाए.
टिल्लू की हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों से खुद स्पेशल सीपी ने घंटों पूछताछ की. 14 अप्रैल को तिहाड़ में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया और 2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के साथ तिहाड़ में अब तक 19 दिन में दो मर्डर हुए हैं. दोनों हत्याओं की जांच स्पेशल सेल की टीम कर रही है
दो साल पहले बनाया गया था टिल्ली की हत्या का प्लान
स्पेशल सेल की रिमांड पर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो साल पहले भी टिल्लू ताजपुरिया को खत्म करने का प्लान बनाया गया था. मगर, उस समय दोनों तरफ के गैंगस्टर को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया. इस कारण ये प्लान फेल हो गया था. तिहाड़ में मौका मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










