
'टिल्लू ताजपुरिया' और 'छेनू पहलवान' गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 'टिल्लू ताजपुरिया' और 'छेनू पहलवान' गैंग के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 10 अवैध हथियार, 15 जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. हथियार तस्करों की पहचान अजय और शमीम के रूप में हुई है.
दिल्ली पुलिस ने 'टिल्लू ताजपुरिया' और 'छेनू पहलवान' गैंग के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 10 अवैध हथियार, 15 जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. हथियार तस्करों की पहचान अजय और शमीम के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) संजय कुमार सैन ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अजय को 12 दिसंबर को दिल्ली-नोएडा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान अजय ने खुलासा किया कि वो चोरी की बाइक चला रहा था.
उससे पूछताछ के दौरान संगम विहार में उसके घर पर एक पिस्तौल और गोला-बारूद होने का पता चला. आगे की जांच में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से शमीम को गिरफ्तार कर लिया, जो मुख्य तस्कर है. वो अजय को अवैध हथियार मुहैया कराता रहा है. उसके पास से 10 कट्टा बरामद किया गया है.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शमीम ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि गिरोहों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हथियार ग्रामीण इलाकों में बनाए जाते थे. इस नेटवर्क ने विनय पंडित को हथियरों की आपूर्ति की थी, जो टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गिरोहों से जुड़ा एक बड़ा बदमाश है.
बताते चलें कि छेनू गैंग का सरगना छेनू पहलवान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर है. वो इस वक्त मकोका के तहत वक्त तिहाड़ जेल में बंद है. उस पर हत्या, लूट, फिरौती समेत कई केस दर्ज हैं. उसका गैंग नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में ज्यादा सक्रिय है. वो सट्टेबाजी, फिरौती और रंगदारी आदि करता रहा है.
साल 2021 में पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान खुलासा हुआ था कि छेनू गैंग का सरगना गैंगवार से बचने के लिए बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर से चलता था. इस दौरान उसके खास गुर्गे मुमताज को गिरफ्तार किया गया था, जो कि हथियार सप्लाई करने के लिए नए लड़के तैयार करता था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










