
'टशन दिखाने वाले रील्स मत बनाओ...', 260 क्रिमिनल्स को पुणे पुलिस ने थाने में बुलाकर दी चेतावनी
AajTak
पुणे पुलिस ने मंगलवार को अपराध को बढ़ावा देने वाले रील्स साझा करने वाले अपराधियों को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर बुलाकर चेतावनी दी है. पुलिस ने अपराधियों से कहा कि वो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टशन दिखाने वाली रील्स शेयर न करें, अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगें.
पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टशन दिखाने और अपराध को बढ़ावा देने वाली रील्स बनाकर शेयर करने वालों के खिलाफ एक्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को ढाई सौ से ज्यादा अपराधियों को अपने ऑफिस में बुलाकर अवैध गतिविधियों और सोशल मीडिया पर अपराध को बढ़ावा देने वाले रील्स शेयर न करने की चेतावनी दी है.
'अपराधियों को पुणे पुलिस की चेतावनी'
पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुणे पुलिस आयुक्तालय ने 260 से ज्यादा अपराधियों को अवैध एक्टिविटी में शामिल न होने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध को बढ़ावा देने वाली रील्स न बनाने और शेयर न करने की चेतावनी दी है.
पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले गैंगस्टर गजानन मार्ने, नीलेश घायवाल, बाबा बोडके और टीपू पठान सहित अन्य लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने पेश हुए, जहां क्राइम ब्रांच की टीम के अधिकारियों ने अपराधियों को सख्त निर्देश दिए हैं.
आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिन अपराधियों को पुलिस आयुक्त के कार्यालय पर बुलाया गया था. उन्हें जोर और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कोई भी इस तरह से कानून का उल्लंघन न करे और अगर कोई कानून का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही ऑन रिकॉर्ड अपराधियों को भी चेतावनी दी गई है कि वो अपराध को बढ़ावा देने वाली रील्स को ऑनलाइन साझा न करें.
अपराधियों की बनाई सूची: पुलिस

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










