
झारखंड: हथियार लेकर उग्रवादियों के खिलाफ जंगलों में उतर पड़े 30 हजार ग्रामीण, अब तक 4 को मार डाला
AajTak
पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में हजारों ग्रामीण पीएलएफआई उग्रवादियों के आतंक से परेशान होकर एक बड़े सेंदरा अभियान में जुट गए हैं. इस अभियान में अब तक के चार उग्रवादियों की मौत की खबर है जो क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों और निर्दोषों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. इस अभियान में 30 हजार ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ जंगलों में घूमकर उग्रवादियों की खोज कर रहे हैं.
पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में हजारों ग्रामीणों ने पीएलएफआई उग्रवादियों के आतंक से तंग आकर एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. ग्रामीणों ने अभियान के तहत अब तक चार पीएलएफआई उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया है. जिन उग्रवादियों को मारा गया है उनमें शुक्रवार को मारे गए पीएलएफआई उग्रवादी एरिया कमांडर मेटा टाइगर और गोमिया शामिल है.
वहीं सोमवार को भी दो अन्य उग्रवादियों को मार गिराने की सुचना है. क्षेत्र में दहशत फैलाकर निर्दोषों की जान लेकर आतंक का पर्याय बन रहे पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ ग्रामीणों का यह इतना बड़ा अभियान है जिसमें तकरीबन 30 हजार ग्रामीण पारंपरिक हथियार के साथ उग्रवादियों की तलाश में जंगल में घूम रहे हैं. स्थानीय भाषा में इस तरह के अभियान को ग्रामीण सेंदरा अभियान का नाम देते हैं. सेंदरा का मतलब होता है शिकार करना.
यह भी पढ़ें: पुलिस की मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने महिला को किडनैप किया, फिर पहाड़ी पर ले जाकर मार डाला
ग्रामीण पीएलएफआई उग्रवादियों के आतंक से इतना परेशान हो चुके थे कि 30 हजार की संख्या में ग्रामीणों ने पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ सेंदरा अभियान शुरू कर दिया है. सेंदरा अभियान की खबर जब सुर्खियां बनी तो जिले के डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर को तीन दिन बाद गुदड़ी प्रखंड का दौरा करना पड़ा. अचानक मंगलवार को अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी, एसपी और अन्य अधिकारीयों ने कई गांव के ग्रामीण मुंडा के साथ बैठक कर पुरे मामले की जानकारी ली.
इस बैठक से मिडिया को दूर रखने का प्रशासन ने पूरा प्रयास किया, लेकिन बैठक के बाद डीसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और अन्य बिन्दुओं पर बैठक में चर्चा की गयी है. जब मिडिया ने क्षेत्र में फैली हिंसा और हत्या का मामला उठाया तो एसपी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए पीएलएफआई उग्रवादियों के शव की तलाश की जा रही है. गुदड़ी में चल रहे सेंदरा अभियान को लेकर ताजा जानकारी यह भी है कि सोमवार को भी दो उग्रवादियों का सेंदरा कर दिया गया है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि कहीं से भी नहीं की जा सकी है.
कुल मिलाकर कहा जाए तो सेंदरा अभियान बीते कुछ दिनों से तेज गति से गुदड़ी के बीहड़ जंगलों में चलाया जा रहा है. दरअसल, कुछ दिन पहले पीएलएफआई उग्रवादियों के द्वारा गुदड़ी में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी. जानकारी मिली थी की उग्रवादी बालू के अवैध कारोबार में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे, जिसको लेकर उग्रवादियों ने दो युवक रवि तांती और घनसा टोपनो की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड से ग्रामीणों में पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ इतना गुस्सा भड़का कि उनके खिलाफ गुदड़ी समेत, सोनुआ, गोईलकेरा, आनंदपुर, रानिय, बंदगांव के हजारों ग्रामीण एकजुट हो गए और सेंदरा अभियान शुरू कर दिया.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








