
झारखंड: सीबीआई ने हाई कोर्ट को बताया- मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को जानबूझ कर मारी गई थी टक्कर
ABP News
सीबीआई ने रांची हाई कोर्ट में बताया है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को जानबूझ कर ऑटो रिक्शा से टक्कर मारी गई थी. टक्कर मारने के बाद जज की मौत हो गई थी और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था.
रांचीः धनबाद कोर्ट के जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई ने हाई कोर्ट में बड़ी जानकारी दी है. सीबीआई ने हाई कोर्ट को बताया है कि ड्राइवर ने जानबूझ कर टक्कर मारी थी. इस टक्कर के बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. वहीं ड्राइवर ऑटो रिक्शा समेत मौके से फरारा हो गया था. सुनवाई के दौरान सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा की जांच एजेंसी इस घटना के हर एंगल से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच जारी है और हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसी आगे बढ़ रही है. मामला सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि अगले हफ्ते प्रगति रिपोर्ट पेश करें.
कैसे घटी थी घटना

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












