
झारखंड में 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
झारखंड में आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल है. रांची सिटी एसपी को बदला गया है साथ ही रांची ट्रैफिक एसपी को भी बदल गया है. डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी नियुक्त किया गया है.
झारखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है. लिस्ट में डीजी रेल अनिल पालटा को होमगार्ड और अग्निशमन विभाग का डीजी बनाया गया है. डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी नियुक्त किया गया है.
लिस्ट में जैप (JAP) एडीजी प्रशांत सिंह का भी नाम है. उन्हें झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है. आईपीएस मनोज कौशिक को पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया. प्रभात कुमार के अवकाश तक मनोज कौशिक आईजी रहेंगे.
इनका भी नाम है शामिल
जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज का भी नाम शामिल हैं. उन्हें एसीबी आईजी नियुक्त किया गया है. पंकज कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त रांची जोनल आईजी के प्रभार में रहेंगे. उनके साथ ही एसटीएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को रांची डीआईजी नियुक्त किया गया है.
हरीश बिन जमा बने एसपी रांची ट्रैफिक
एएसपी मुख्यालय गिरिडीह हरीश बिन जमा को रांची ट्रैफिक एसपी बनाया गया है. एएसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित शुभांशु जैन को रांची सिटी एसपी नियुक्त किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










