
झारखंड में शख्स ने पाक के समर्थन में डाला पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक युवक ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था. इस वीडियो को लेकर विहिप के लोगों ने आपत्ति जताई और देश विरोधी शब्द लिखने वाले साहिल के खिलाफ भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दी. जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक युवक ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया था. इस वीडियो पर विहिप के लोगों ने आपत्ति जताई और देश विरोधी शब्द लिखने वाले साहिल के खिलाफ भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत दी. साथ ही पुलिस से उसकी गिरफ्तारी की मांग की.
शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और साहिल अली नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में भुरकुंडा ओपी इंचार्ज निर्भय गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक देश विरोधी वीडियो वायरल हो रहा था. जिसको लेकर विहिप के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: 'भारत पाकिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई...', PM मोदी के भाषण के बाद डरा पड़ोसी मुल्क! क्या बोले पूर्व राजनयिक?
आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. विहिप दुर्गा वाहिनी जिला अध्यक्ष रामगढ़ अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा पहला प्रश्न है कि आप हिंदुस्तान में रहते हैं, आपके मुंह से पाकिस्तान का नाम कैसे निकलता है? आखिर यह मानसिकता कहां से आ रही है. आखिर इन जैसे लोगों को कौन भड़का रहा है. इसकी भी जांच की जानी चाहिए.
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालत बन गए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार सीमापार से भारत के सीमावर्ती इलाकों पर गोलाबारी कर रहा है. हालांकि, भारतीय सेना द्वारा उसे करारा जवाब दिया जा रहा है.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










