
झारखंड में राज्यसभा की सीटों के लिए दो ही नामांकन, निर्विरोध ही ऊपरी सदन पहुंच जाएंगे BJP और JMM उम्मीदवार
AajTak
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए एनडीए और INDIA ब्लॉक के दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध ऊपरी सदन में पहुंचना तय हो गया है. 2 सीटों के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में थे. बीजेपी से प्रदीप वर्मा और INDIA ब्लॉक से सरफराज अहमद ने नामांकन किया था.
झारखंड से राज्यसभा के लिए इंडिया गठबंधन और एनडीए के उम्मीदवार बगैर चुनाव लडे ही ऊपरी सदन यानी राज्यसभा पहुंच जाएंगे. दो सीट के लिए एनडीए और इंडिया ब्लॉक के एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया है. झारखंड में 21मार्च को खाली हो रहे दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना था. बीजेपी से प्रदीप वर्मा और INDIA ब्लॉक से सरफराज अहमद ने नामांकन किया था.
जाहिर है दो उम्मीदवारों के ही चुनावी मैदान में होने से अब चुनाव नही होगा. सीएम चंपई सोरेन और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड ने बीते दो बार स्वस्थ्य एवं स्वच्छ राजनीति की परंपरा कायम की है.दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चयन से अब वैसा माहौल नहीं दिखेगा जैसा यूपी और हिमाचल में दिखा था.
जब झारखंड में राज्यसभा चुनाव में हुई थी हॉर्स ट्रेडिंग
झारखंड के बारे में ये अवधारणा आम थी की यहां की राजनीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है. राज्यसभा चुनावो में यहां नोट पकड़े गए और हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर सीबीआई जांच तक हुई. राज्यसभा सांसद के ठिकानों से भी साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए बरामद किए गए थे. इन तमाम उदहारण और एक तीसरे मुंबई बेस्ड व्यापारी द्वारा पर्चा खरीदने से प्रतीत होता था की इस बार फिर यहां 21 मार्च को चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का बोलबाला रहेगा. हालांकि अवधारणा से इतर दो सीटों के लिए इंडिया और एनडीए से दो ही उम्मीदवारों ने पर्चा भरा और दोनों के राज्यसभा पहुंचने की राह बिलकुल आसान और तय हो गई.
जेएमएम का बीजेपी पर निशाना
इस पर सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड, यूपी और हिमाचल से अलग है.इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी सरफराज अहमद ने कहा की हेमंत सोरेन ने अपना वायदा निभाया, वो जो कहते है वहीं करते हैं, जेएमएम के महासचिव सुप्रियो ने कहा की अब बीजेपी दूसरो से भ्रष्टचार पर पूछने से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर जवाब दे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






