
झारखंड में भयावह हादसा, सूखे घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत
AajTak
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई. दरअसल सूखे घास में आग लगने की वजह से वहां खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए और झुलसने की वजह से उनकी जान चली गई. वहीं घटना को लेकर जिले के एसपी ने कहा कि 'अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है.'
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हृदयविदारक घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपी गांव में हुई जहां बच्चों के घर के पास स्थित एक सूखे घास के ढेर (पुआल) में अचानक आग लग गई.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब चारों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान वहां रखे गए पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है. उन्होंने कहा, 'अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है.'
गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक बच्चों के परिजन और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं. परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरे दुख में हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









