
झारखंड में अब इतने समय तक खुल सकेंगी दुकानें और मॉल, लॉकडाउन 24 जून तक बढ़ा
ABP News
कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की थी.
रांची: झारखंड में कोविड-19 के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने लॉकडाउन को कुछ और छूट देने के साथ एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाकर 24 जून की सुबह छह बजे तक लागू रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान पहले की छूटों के साथ सभी 24 जिलों में सभी दुकानों के साथ सभी मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर को भी सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गयी है.More Related News













