
झारखंड: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद
AajTak
झारखंड के रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर गनियोत्री जंगल में पुलिस ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस को दोनों के पास से एके-47 राइफल, एक देसी बंदूक, तीन जिंदा एके-47 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.
झारखंड के रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर गनियोत्री जंगल में पुलिस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को दी. मारे गए दोनों नक्सली टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और उसके सहयोगी ईश्वर गंझू हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य नक्सली गोपाल गंझू को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ बुधवार रात को हुई.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में मार गिराए 31 नक्सली
मुठभेड़ के संबंध में जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी दी. उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त के लिए जा रही थी. इस दौरान पहले से घात लगाकर गनियोत्री जंगल में बैठे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को मार गिराया.
दो जवानों की हत्या में शामिल थे दोनों नक्सली
डीजीपी के मुताबिक दोनों नक्सली दो जवानों सुखन राम और सिकंदर सिंह की घात लगाकर हत्या करने में शामिल थे. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक एके-47 राइफल, एक देसी बंदूक, तीन जिंदा एके-47 गोलियां, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षाकर्मियों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा भी बरामद

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










