
झारखंड: पुलिसकर्मी के बूट से कुचलकर चार दिन के नवजात की मौत, CM सोरेन ने दिए जांच के आदेश
AajTak
यह घटना गिरिडीह जिले के देवरी पुलिस थाने के कोशोडिंघी गांव की है. बुधवार को पुलिस एक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोशोडिंघी गांव के एक घर पहुंची थी. रोप है कि चार दिन के बच्चे के उस समय मौत हो गई, जब पुलिस एक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक घर गई थी.
झारखंड के गिरिडीह में पुलिस छापेमारी के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत की खबर है. आरोप है कि बुधवार को छापेमारी करने गए एक पुलिसकर्मी के बूट के नीचे दबकर एक नवजात बच्चे की मौत हो गई. यह बच्चा मात्र चार दिन का था. परिजनों के इस आरोप के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
यह घटना देवरी पुलिस थाने के कोशोडिंघी गांव की है. बुधवार को पुलिस एक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोशोडिंघी गांव के एक घर पहुंची थी, जहां परिजनों ने तलाशी के दौरान बच्चे को बूट से कुचलने के आरोप लगाए गए हैं.
क्या है मामला?
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि आरोप है कि चार दिन के बच्चे के उस समय मौत हो गई, जब पुलिस एक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक घर गई थी. प्रथम दृष्टया नवजात के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ कहने की स्थिति में होगी.
उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम ऑटोप्सी करेगी. इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी. फिलहाल हमारे पास कोई सूचना नहीं है कि किसी पुलिसकर्मी ने नवजात को कुचल दिया. अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.
एसपी ने कहा कि नवजात बच्चे के दादा भूषण और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार करने के लिए चार से पांच पुलिसकर्मी उनके घर गए थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










