
झारखंड: पुआल में लगी आग, चपेट में आए पास खेल रहे 4 बच्चे, जिंदा जलने से चारों की मौत
AajTak
पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को घर के पास घास के ढेर में लगी आग में चार बच्चे जिंदा जलकर मर गए.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को घर के पास घास के ढेर में लगी आग में चार बच्चे जिंदा जलकर मर गए. पुलिस ने बताया कि घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने न्यूज एजेंसी से कहा, 'मामले की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है.' उन्होंने बताया कि आग लगने के समय बच्चे घास के ढेर के पास खेल रहे थे. उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है.
मृतकों में एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल हैं. बच्चे खलिहान में रखे पुआल के ढेर में खेल रहे थे.पुआल में अचानक आग लगने से ये भयंकर हादसा हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची हैं और मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि तीन साल पहले इसी क्षेत्र से बिल्कुल ऐसी ही खबर आई थी. यहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के झिंकपानी गांव में ही दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. दोनों बच्चे अपने घर के पास पुआल में खेल रहे थे. तभी पुआल में आग लग गई. बच्चे उसी में झुलस गए. काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र तीन साल और ढाई साल थी.
घटना स्थल के पास में ही डीजे भी बज रहा था, जिस कारण बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई भी नहीं दी. यही वजह रही कि जब तक लोगों को पता चलता तब तक दोनों बच्चे पूरी तरह से जल चुके थे. आनन-फानन में दोनों बच्चों को निकाला गया, लेकिन पूरा शरीर आग में झुलसने के कारण दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









