
झारखंड: तारा सहदेव केस में तीनो दोषियों को हाई कोर्ट से मिली जमानत, धर्म परिवर्तन, उत्पीड़न का था मामला
AajTak
कौशल रानी को दस साल, मुश्ताक अहमद को पंद्रह साल और रणजीत कोहली को आखिरी सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. सीबीआई अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से छब्बीस और बचाव पक्ष की ओर से चार गवाह पेश करते हुए 5 अक्टूबर, 2023 को उन्हें दोषी घोषित करार दिया था.
झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रीय राइफल निशानेबाज तारा सहदेव मामले में रंजीत कोहली और सहयोगियों की ओर से दायर सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई की. कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए गए तीनों को जमानत दे दी. राष्ट्रीय राइफल निशानेबाज तारा सहदेव से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल उत्पीड़न मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने दोषियों- रंजीत कोहली, उनकी मां कौशल रानी और बर्खास्त रजिस्ट्रार विजिलेंस मुश्ताक अहमद की सजा के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई की. कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी. तीनों को 8 अक्टूबर, 2023 को आईपीसी की धारा 120 बी और धारा 376 (2एन) के तहत दोषी ठहराया गया था.
कौशल रानी को दस साल, मुश्ताक अहमद को पंद्रह साल और रणजीत कोहली को आखिरी सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. सीबीआई अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से छब्बीस और बचाव पक्ष की ओर से चार गवाह पेश करते हुए 5 अक्टूबर, 2023 को उन्हें दोषी घोषित करार दिया था.
अपील पर 2014 के धर्म परिवर्तन, उत्पीड़न और दहेज के मामले में सुनवाई की गई थी, जब तारा शाहदेव ने रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ही तारा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया था.
कोहली, उनकी मां कौशल रानी और मुस्ताक अहमद पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया था. 2015 में इस मामले को सीबीआई को दे दिया गया था. तीनों ने एक अपील दायर की जिसमें कहा गया कि अगर धर्म बदलने के लिए मजबूर करना मुख्य अपराध नहीं माना जाता है, तो 120 बी के तहत साजिश का आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए.
स्टेडियम में हुई थी पहचान तारा की रंजीत से मुलाकात रांची के होटवार स्टेडियम में हुई थी. यहां वो शूटिंग की प्रैक्टिस के लिए अक्सर जाया करती थी. रंजीत उसे शादी के लिए प्रभावित करने के कई हथकंडे अपनाता था. वह अफसरों के साथ महंगी गाड़ियों में शूटिंग रेंज पर आता था. तारा की मानें तो रकीबुल शादी से पहले खुद को बेहतर इंसान दिखाने की हर संभव कोशिश करता था. अब चार साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद तारा को पति से तलाक मिल गया है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










