
झारखंड के 15 मजदूरों के लिए बना स्पेशल प्लान, सुरंग से निकलते ही एअरलिफ्ट करेगी सरकार
AajTak
सिल्क्यारा सुरंग से निकाले जाने के बाद झारखंड सरकार ने अपने राज्य के मजदूरों के लिए स्पेशल प्लान बनाया है. उत्तरकाशी में मौजूद झारखंड के एक अफसर ने बताया कि राज्य सरकार ने मजदूरों को हवाई मार्ग से ले जाने की तैयारी की है. बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरणों में है. मजदूरों को जल्द सुरंग से निकाला जा सकता है.
उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को झारखंड सरकार एअरलिफ्ट करेगी. सुरंग में झारखंड के करीब 15 मजदूर फंसे हैं. बचाव स्थल पर मौजूद झारखंड श्रम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने श्रमिकों को हवाई मार्ग से ले जाने की योजना बनाई है.
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि श्रमिकों को उत्तरकाशी के चिल्यानिसौर के एक अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां 41 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है. वहां उनका मेडिकल चेकअप होगा. इसके आधार पर उन्हें अपने घरों को वापस जाने की अनुमति दी जाएगी. सिल्क्यारा टनल में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम के मजदूर फंसे हैं.
यह भी पढ़ेंः 40 एंबुलेंस, गैस मास्क, स्ट्रेचर, 15 डॉक्टरों की टीम, हेलिकॉप्टर की तैनाती... सुरंग की आखिरी दीवार गिरने से पहले की गईं ये तैयारियां
बता दें कि सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं. दिल्ली में एक आधिकारिक अपडेट में कहा गया कि उत्तरकाशी में सुरंग के पास मलबे में एस्केप पाइप डाला गया था. अब कुछ ही मीटर मलबा खोदा जाना बाकी है.
मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम
सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने में लोहे का स्ट्रक्चर रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन गया था. इसी वजह से अभियान में देरी हो हुई. इस लोहे की संरचना को हटाने के लिए एनडीआरएफ द्वारा गैस कटर का उपयोग किया गया और काटकर इसे हटा दिया गया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








