
झारखंड के नए DGP बने अजय कुमार सिंह, 1989 बैच के हैं IPS अधिकारी
AajTak
डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी ने सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम भेजा था. वरीयता के आधार पर भेजे गए इन तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना था. जिसके बाद सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर अपनी मुहर लगाई.
अजय सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे. वे नीरज सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद कार्यभार संभालेंगे. अजय सिंह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे. इसके अलावा इनके पास एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार था.
डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी ने सीबीआई में प्रतिनियुक्त अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम भेजा था.
वरीयता के आधार पर भेजे गए इन तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना था. जिसके बाद सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर अपनी मुहर लगाई. झारखंड के नए डीजीपी के तौर पर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति का फैसला सरकार ने सोमवार को ही तय कर लिया था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










