
झारखंडः JMM के 'हेमंत नहीं तो कौन?' नारे पर घमासान, बीजेपी बोली- नैरेटिव सेट करने की कोशिश
AajTak
झारखंड मुक्ति मोर्चा की कुछ जिला इकाइयों ने अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदल दी है. नई प्रोफाइल फोटो पर ये स्लोगन लिखा है- हेमंत नहीं तो कौन? इस स्लोगन को जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से इसे हेमंत सोरेन को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए एकमात्र विकल्प बताया जा रहा है. वहीं, बीजेपी ने भी इसे लेकर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
झारखंड की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नारे से नई बहस शुरू हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक स्लोगन को लेकर सूबे में सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस स्लोगन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अपने तर्क हैं तो वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ताधारी दल पर हमलावर हो गई है.
दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की कुछ जिला इकाइयों ने अचानक अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदल दी. पार्टी ने जो नई प्रोफाइल फोटो लगाई है, उसमें एक सवाल है- हेमंत नहीं तो कौन? इसी को लेकर झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है. आलोचक ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या झारखंड मुक्ति मोर्चा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेमंत सोरेन जितना अच्छा कौन हो सकता है या पार्टी अब कुछ और सोच रही है.
स्लोगन को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी बयान आ गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि प्रोफाइल फोटो बदलने के पीछे साफ संदेश है कि हेमंत सोरेन ही पार्टी का नेतृत्व करने के लिए एकमात्र विकल्प हैं. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि 'हेमंत नहीं तो कौन' नारे का इस्तेमाल किया गया.
झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन के बाद अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व को स्थापित करने की कोशिश में है और इसीलिए पार्टी की ओर से ये नारा दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ इसे लेकर विपक्षी बीजेपी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर हमला बोल दिया है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सत्ताधारी दल को परिवारवाद के मसले पर घेरा है.
परिवारवादी पार्टियां बनाती हैं नैरेटिव- बीजेपी
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि परिवारवाद से ग्रस्त पार्टियां हमेशा एक पॉलिटिकल नैरेटिव सेट करने की कोशिश करती हैं. वंशवाद से उपजे नेताओं को मसीहा बताया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि एक धारणा ये भी बनाई जाती है कि उस मसीहा के अलावा कोई भी सत्ता में बैठने के काबिल नहीं है. बाबूलाल मरांडी ने 'हेमंत नहीं तो कौन?' को इसी का उदाहरण बताया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










