
झारखंडः कभी छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज, कभी करता था छेड़खानी, छात्रों ने प्रोफेसर को ऐसे सिखाया सबक
AajTak
इस मामले से पर्दा तब उठा जब छात्रा ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ छात्र संघ से शिकायत कर दी. आरोप यह भी है कि प्रोफ़ेसर सिर्फ एक छात्रा से नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.
झारखंड के चाईबासा में एक प्रोफेसर ने गुरु शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कोल्हान यूनिवर्सिटी के एक प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उम्रदराज प्रोफ़ेसर अपनी एक छात्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. प्रोफ़ेसर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. यही नहीं मौका पाकर अकेले में छात्रा के साथ वह छेड़छाड़ भी करने लगता था. इस मामले से पर्दा तब उठा जब छात्रा ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ छात्र संघ से शिकायत कर दी. आरोप यह भी है कि प्रोफ़ेसर सिर्फ एक छात्रा से नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी की कई छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. उम्र के लिहाज से प्रोफ़ेसर वृद्धा अवस्था में है, लेकिन उसके द्वारा छात्रा को भेजे गए गंदे मैसेज देख कोई भी कह सकता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ केके अखौरी मानसिक विकृति के शिकार हैं. वे बेटी या पोती की उम्र की छात्राओं को भी परेशान करने से बाज नहीं आते. कोल्हान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ केके अखौरी द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ को इसकी सूचना दी. जिसके बाद छात्र संघ ने आरोपी एचओडी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को एक बजे एचओडी डॉ केके अखौरी के साथ जमकर धक्का-मुक्की की गई और उनकी पिटाई भी कर दी गई.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









